अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- आज तक हारे नहीं चुनाव, अनुज सिंह के लिए हर जगह करेंगे प्रचार

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। अनंत सिंह ने कहा कि एक तारीख को नामांकन की तारीख तय है और उसके बाद वह अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे।

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। अनंत सिंह ने कहा कि एक तारीख को नामांकन की तारीख तय है और उसके बाद वह अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। पप्पू यादव की ओर से अनुज सिंह पर लगाए गए आरोपों को भी अनंत सिंह ने खारिज किया है। वहीं जदयू नेता नीरज कुमार के साथ अपने विवाद को लेकर भी अनंत सिंह ने खुलकर बयान दिया है।

अनंत सिंह ने कहा- नामांकन की तैयारियां पूरी हैं और पार्टी के भीतर किसी तरह की दिक्कत नहीं है

अनंत कुमार सिंह ने कहा कि नामांकन की तैयारियां पूरी हैं और पार्टी के भीतर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका विवाद जदयू नेता नीरज कुमार से है। अनंत सिंह का कहना है कि नीरज कुमार ने जब उनका विरोध किया था, तब पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं तो पार्टी की ओर से उन्हें भी कुछ नहीं कहा गया है। 

जनता मालिक है और जनता उन्हें वोट देगी - अनंत सिंह

चुनावी जीत को लेकर भी अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता उन्हें वोट देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा है। नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि जब वह जेडीयू से चुनाव लड़ते हैं तो नीरज कुमार उनका विरोध करते हैं, ऐसे में वह उनका समर्थन कैसे कर सकते हैं। हम आज तक हारे ही नहीं हैं। जनता मालिक है, जनता मुझे वोट देगी। हर कोई चुनाव में जीतने का दावा करता है, लेकिन हम कभी हारे नहीं हैं। कोई मेरा विरोध करेगा तो मैं उसका समर्थन कैसे कर सकता हूं?