4 महीने बाद आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, 50Km रोडशो और 3 लाख रसगुल्लों से होगा स्वागत

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 23, 2026, 9:50:00 AM

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब 4 महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई है और आज, सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वे बेऊर जेल से बाहर आएंगे।

जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने विधायक आवास पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि स्वागत समारोह के लिए करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।

रिहाई के अगले दिन यानी 24 मार्च को अनंत सिंह मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे। उनका काफिला मोकामा से होते हुए बड़हिया के महारानी स्थान मंदिर तक जाएगा। रास्ते में कई जगह समर्थक उनका जोरदार स्वागत करेंगे, जिससे पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने अनंत सिंह को उनके मोकामा स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।

अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह की रिहाई ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। उनके रोडशो और शक्ति प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई