तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप

तमिलनाडु से बडी खबर है। यहां पुलिस ने पूर्व डिप्टी सीएम, डीएमके नेता सह विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तमिलनाडु से बडी खबर है। यहां पुलिस ने पूर्व डिप्टी सीएम, डीएमके नेता सह विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उदयनिधि पर सीएम विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। खबर है कि उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उदयनिधि को चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि कावेरी जल विवाद पर एक रैली के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विजय की पार्टी टीवीके ने शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले को लेकर उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। कहा जा रहा है कि अपने संबोधन के दौरान उदयनिधि ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया।

मिली खबर के अनुसार पुलिस उदयनिधि स्टालिन के घर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए ले गई। हालांकि पुलिस के आने की सूचना के बाद उदयनिधि के आवास पर डीएमके कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड एकत्र होने लगी थी। उन्होंने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इधर डीएमके ने सरकार पर उदयनिधि स्टालिन को राजनीतिक रूप से टारगेट करने का आरोप लगाया और कहा कि यह कार्रवाई उन्हें चल रहे विधानसभा सत्र में भाग लेने से रोकने के मकसद से की गई। इधर उदयनिधि की गिरफ्तारी पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आयी है। पार्टी के तमिलनाडु इकाई के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इन टिप्पणियों को घृणित, अश्लील, फूहड़ और शर्मनाक' बताया था। 


ब्यूरो रिपोर्ट