धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर धनश्री से हुई थी। हालांकि यह शादी महज 5 साल ही चली। 2025 में तलाक के बाद युजवेंद्र चहल टूट गए और उन्हें नशे ने इस कदर जकड़ लिया कि उन्हें रिहैब सेंटर तक जाना पड़ा।

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का पर्सनल लाइफ विवादों में रहा है।  युजवेंद्र चहल की शादी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर धनश्री से हुई थी। हालांकि यह शादी महज 5 साल ही चली। इसके बाद चहल और धनश्री  2025 में तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल टूट गए और उन्हें नशे ने इस कदर जकड़ लिया कि उन्हें रिहैब सेंटर तक जाना पड़ा।   

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट 'बैठ एंड बोल' पर युजवेंद्र चहल ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उन्हें नशे की लत लग गई थी। 'सब लिमिट क्रॉस हो गया था, तो मैं 26 दिन रिहैब सेंटर में रहा।  

चहल ने कहा-तलाक के बाद मेरा मेंटल स्थिति ठीक नहीं था, चीजें हद से ज्यादा हो गईं थीं। समझ गया था कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो जिसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं..वो क्रिकेट ही खत्म हो जाएगा। 

शराब के साथ-साथ एंजाइटी और पैनिक अटैक ने भी चहल को परेशान कर रखा था। पब्लिक की नजरें, ट्रोलिंग और अकेलेपन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। इस बुरे दौर में चहल के बेस्ट फ्रेंड और फैमिली ने उन्हें संभाला।  

युजवेंद्र चहल ने अपना बुरा दौर याद करते हुए कहा-अब मैं ज्यादा हैप्पी और बेहतर जगह पर हूं। शराब पर कंट्रोल करना सीख लिया है, क्या करना है, कैसे करना है सब समझ आ गया है। 

बता दें कि मार्च 2025 में धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल सुर्खियों में थे। इस दौरान चहल का नाम आरजे महवश के साथ भी खूब जुड़ा था। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते थे। इन दिनों  युजवेंद्र चहल टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।