गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव से एक हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 22 वर्षीय एक बेरोजगार युवक राम बंभाव की हत्या की खबर जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शराबी और बेरोजगार बेटे की हत्या कोई और नहीं बल्कि खुद उसके मां-बाप ने कर दी। शुरुआत में परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दावे को झुठला दिया और हत्या की ओर इशारा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।
गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव के 22 वर्षीय राम बंभाव की हत्या उनके माता-पिता ने कर दी। मृतक राम बाबूभाई को पीने की गंभीर लत थी और इसी चीज को लेकर उसके माता-पिता से अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी उनके बीच काफी बहस हुई, धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मां मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन ने उसे जबरदस्ती एसिड पिला दिया और पिता बाबुभाई ने उसे पीट-पीटकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शुरुआत में बताया गया था राम बाबूभाई ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने उसके माता-पिता की पोल खोल कर रख दी।
मृतक की पत्नी बंसी ने अपने सास-ससुर 45 वर्षीय मोटी बंभाव उर्फ मनीषा और ससुर 47 साल के अतुल बंभाव उर्फ बाबू के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में बंसी ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच महीने पहले राम से हुई थी। वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और अपने पिता से झगड़ा करता था।
मृतक की पत्नी के मुताबिक 29 जून को भी ऐसा ही विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता ने बेटे को घर ले जाने के लिए उसके पिता को बुलाया था। इसके अगले दिन राम की मौत की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में कहा गया कि उसने कथित तौर पर एसिड पीकर जान दी है, लेकिन बाद में परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पलट दिया। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाले दिन भी उनके बीच काफी बहस हुई, धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मां मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन ने बेटे को जबरदस्ती एसिड पिला दिया और पिता बाबुभाई ने उसे पीट-पीटकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी बंशीबेन बम्भवा, जिनसे उनकी शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी। इस पूरे मामले में उन्होंने गोंडल तालुका पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। राम की शादी चार महीने पहले ही हुई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो पत्नी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।