30 सेकंड में 195 Kiss..और दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड.. जानकर दंग रह जाएंगे, अगला टारगेट ये है...

एक कपल ने सिर्फ 30 सेकंड में 195 बार किस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ब्राजील के एक डॉक्टर कपल ने अनोखे मुकाम हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 12, 2026, 6:26:00 PM

एक कपल ने सिर्फ 30 सेकंड में 195 बार किस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ब्राजील के एक डॉक्टर कपल ने अनोखे मुकाम हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। इस कपल ने यह खास उपलब्धि इंटरनेशनल किसिंग डे (6 Jul 2026) के मौके पर हासिल की है। 

ब्राजील के डॉक्टर कपल ने सबसे ज्यादा किस कर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है।  32 वर्षीय रेनाटो बायमा गैया और उनकी 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड नायरा रोबर्टा रिबेरो डी मारिंस ने महज 30 सेकंड में एक-दूसरे को 195 बार किस (Kiss) किया। इसके साथ ही डॉक्टर कपल ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

जब दुनिया भर में इंटरनेशनल किसिंग डे (6 Jul 2026) मनाया जा रहा था। दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन कपल हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनौती को साथ मिलकर पूरा करने का फैसला किया। 32 वर्षीय रेनाटो और 33 वर्षीय नायारा पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं। दोनों डॉक्टर हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 

हालांकि रेनाटो के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया हो। ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रेनाटो इससे पहले सबसे तेजी से 10 किताबें सेट करके उन्हें गिराने (महज 6.68 सेकंड) और पैरों को सबसे ज्यादा घुमाने (210.66 डिग्री) का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 

बता दें कि 30 सेकंड का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब इस कपल की नजरें एक मिनट में सबसे ज्यादा किस करने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड जापान के चेरी योशिताके और कुमिको शिरातोरी के नाम दर्ज है, जिन्होंने एक मिनट में 277 बार किस किया था। 30 सेकंड का रिकॉर्ड बनाने के बाद यह कपल अब एक मिनट वाला रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहता है।