सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को कुकडू अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, झारखंड कोषागार संहिता 2016 के प्रावधानों के तहत अभय द्विवेदी अगले निर्देश तक कुकडू अंचल से जुड़े राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है, जो आगे के आदेश तक प्रभावी रहेगी।
गुरुवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कुकडू अंचल का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुकडू अंचल का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजश्री ललिता बाखला के पास था। नए आदेश के लागू होते ही संबंधित सभी विभागों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।