पलामू के 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति को लेकर सदन में हंगामा, पुनर्बहाली की मांग

पलामू के 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति को लेकर सदन में हंगामा, पुनर्बहाली की मांग

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 12, 2026, 3:25:00 PM

झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान पलामू जिले में कार्यरत 251 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा समाप्त किए जाने का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। डाल्टनगंज-भंडारिया क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने इस विषय को सदन में रखते हुए सरकार से हस्तक्षेप की अपील की।

विधायक ने कहा कि जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनकी नियुक्ति विधिवत विज्ञापन और तय चयन प्रक्रिया के बाद हुई थी। उन्होंने वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं और प्रशासनिक कार्यों में योगदान दिया है। ऐसे में अचानक उनकी नौकरी खत्म कर देना उनके साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।

आलोक चौरसिया ने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल करने पर विचार किया जाए, ताकि उनके जीवनयापन की समस्या का समाधान हो सके।

विधायक ने कहा कि इन कर्मचारियों के भविष्य और उनके आश्रितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को वे आगे भी विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे।