टेंडर घोटाला मामला: पूर्व चीफ इंजीनियर सिंगराइ टूटी ने किया आत्मसमर्पण, कोर्ट से मिली जमानत

टेंडर घोटाला मामला: पूर्व चीफ इंजीनियर सिंगराइ टूटी ने किया आत्मसमर्पण, कोर्ट से मिली जमानत

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 09, 2026, 10:26:00 AM

ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े चर्चित टेंडर अनियमितता प्रकरण में नामजद सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ सिंगराइ टूटी ने गुरुवार को रांची स्थित पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत के समक्ष पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में पेशी के बाद उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने कुछ शर्तों के साथ राहत प्रदान की।

कोर्ट ने सिंगराइ टूटी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए निर्देश दिया कि वे अपना पासपोर्ट न्यायालय में जमा करें और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाएंगे। इन शर्तों के अनुपालन के साथ उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है।

इधर, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। हाल ही में एजेंसी ने प्रमोद कुमार समेत कुल 15 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी नामजद व्यक्तियों को तलब करने के लिए समन जारी कर दिया है।