राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री संग जमशेदपुर के लिये रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री संग जमशेदपुर के लिये रवाना

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 26, 2026, 12:19:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई मार्ग से रांची पहुंच गई हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने प्रोटोकॉल के तहत उनका अभिवादन कर उन्हें जमशेदपुर यात्रा के लिए विदा किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी उनके साथ ही जमशेदपुर गए हैं।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट पर पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं, ताकि आगमन और प्रस्थान की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया।