निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा

रांची: निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री द्वारा CBI जांच की घोषणा के बाद बीजेपी ने इसे अपनी पहली जीत बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक का कहना है कि जब तक CBI जांच की आधिकारिक अनुशंसा नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अशोक बड़ाईक ने कहा कि आदिवासी समाज की होनहार बेटी निशा भगत, जो जल-जंगल-जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए मुखरता से बोलती थी, वो सरकार के तंत्र, पुलिस-प्रशासन, माफियाओं और चरित्र हनन के कारण आत्महत्या को मजबूर हुई।

बीजेपी पिछले 5 दिनों से सड़क पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रही है। सरकार ने 5 दिन तक कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं की। दबाव में आकर कल रात 10 बजे मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर CBI जांच का आदेश देने की बात कही।

बीजेपी की मांग है कि सरकार पूरी तरह CBI जांच की अनुशंसा करे, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट