झारखंड में 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के बाद आज शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होते ही नतीजे सामने आने लगे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच विभिन्न जिलों से आधिकारिक रूप से विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। मेदिनीनगर, लातेहार, हजारीबाग, डोमचांच, चतरा और गढ़वा में कई वार्डों की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है।
मेदिनीनगर नगर निगम के शुरुआती वार्डों में विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं:
-वार्ड 1: मंजू देवी विजयी।
-वार्ड 2: सुनील राम
-वार्ड 3: राहुल कुमार
-वार्ड 4: बिंदिया देवी
-वार्ड 5: नीरा देवी
-वार्ड 6: आशना पाण्डेय
-वार्ड 7: रीता शुक्ला
लातेहार में सभी वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं:
वार्ड 1: नसरुद्दीन अंसारी
वार्ड 2: सुगंधी देवी
वार्ड 3: विमला देवी
वार्ड 4: जयराम कपूर
वार्ड 5: शब्बू प्रवीण
वार्ड 6: मनोज कुमार
वार्ड 7: मनोज दास
वार्ड 8: आशा देवी
वार्ड 9: संयुक्ता कुमार
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं:
वार्ड 20 : पमिता सिन्हा
वार्ड 21 : वसीम खान उर्फ टिंकू खान
वार्ड 27 : सोनी क्षेत्री कृष्णा
वार्ड 15 : अन्सिका प्रिया
कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में वार्ड 1 से 7 तक की मतगणना पूरी कर ली गई है। अधिकांश वार्डों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण स्पष्ट होने लगे हैं।
चतरा नगर परिषद क्षेत्र में भी कई वार्डों के परिणाम सामने आए हैं:
वार्ड 1: राकेश कुमार
वार्ड 2: ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा)
वार्ड 3: मो नेहाल
वार्ड 4: पार्वती देवी (पति अजय यादव)
वार्ड 5: रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह)
वार्ड 6: दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा
वार्ड 7: पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल)
गढ़वा में भी अलग-अलग वार्डों से विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं:
वार्ड 2: गुलशन आरा
वार्ड 4: हिरालाल गोंड़
वार्ड 5: अंजू केसरी
वार्ड 6: घनश्याम उर्फ पुतूल
वार्ड 7: विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल
राज्य के अन्य जिलों से भी मतगणना के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे राउंड पूरे हो रहे हैं, झारखंड के शहरी निकायों की नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।