आवास में सुविधाओं की कमी पर विधायक सुरेश पासवान की नाराज़गी, फर्नीचर मद बढ़ाने की मांग

आवास में सुविधाओं की कमी पर विधायक सुरेश पासवान की नाराज़गी, फर्नीचर मद बढ़ाने की मांग

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को राजद विधायक सुरेश पासवान ने अपने सरकारी आवास की स्थिति को लेकर सदन में मुद्दा उठाया। उन्होंने अध्यक्ष के समक्ष कहा कि उन्हें आवास तो आवंटित कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में वहां रहना कठिन हो गया है।

विधायक ने बताया कि विधानसभा परिसर के सामने स्थित आवास में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें असुविधाजनक परिस्थितियों में समय बिताना पड़ रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि हालात ऐसे हैं कि उन्हें बेंच पर सोना पड़ रहा है।

सुरेश पासवान ने फर्नीचर के लिए निर्धारित मौजूदा 3 लाख रुपये की सीमा को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की। उनका तर्क था कि विधायकों को न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे बेहतर वातावरण में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।