राज्यपाल से मिले विधायक नवीन जायसवाल, बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

राज्यपाल से मिले विधायक नवीन जायसवाल, बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 13, 2026, 6:04:00 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को लोक भवन में राज्य के विधायक नवीन जायसवाल ने औपचारिक मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार के तहत हुई, जिसमें विधायक ने राज्यपाल से कुछ समय बातचीत भी की। इस दौरान नवीन जायसवाल ने राज्यपाल को अपनी पुत्री के आगामी विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।