मतदान प्रक्रिया के बीच विधानसभा पहुंचे परिमल नाथवानी के बेटे धनराज

मतदान प्रक्रिया के बीच विधानसभा पहुंचे परिमल नाथवानी के बेटे धनराज

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jun 18, 2026, 2:24:00 PM

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। विधानसभा परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों के विधायकों ने अपने-अपने वोट डाल दिए हैं।

मतदान के बीच एक अहम राजनीतिक गतिविधि तब देखने को मिली, जब निर्दलीय एवं भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी विधानसभा पहुंचे। उनके पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही।

इस चुनावी मुकाबले में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी, कांग्रेस के पी.के. झा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैजनाथ राम शामिल हैं। दो सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव के नतीजे शाम 5 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। अब सभी की निगाहें मतों की गिनती पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किसे जीत हासिल होती है।