कदमा : राष्ट्रपति ने किया श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र का भूमि पूजन, पारंपरिक विधि से संपन्न हुआ कार्यक्रम

कदमा : राष्ट्रपति ने किया श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र का भूमि पूजन, पारंपरिक विधि से संपन्न हुआ कार्यक्रम

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 26, 2026, 2:24:00 PM

जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को गरिमापूर्ण माहौल में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान केंद्र की रूपरेखा और उसके उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह परिसर न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र बनेगा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के लिए भी प्रमुख स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

पारंपरिक मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बिद्युत बरन महतो, सरयू राय और पूर्णिमा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में इस परियोजना को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल बताया। आयोजन पूरे समय श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।