झारखंड हाईकोर्ट में आकाश राय की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में आकाश राय की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 26, 2026, 1:52:00 PM

मृत गैंगस्टर अमन साहू के करीबी माने जाने वाले आकाश राय उर्फ मोनू की आपराधिक पुनरीक्षण (क्रिमिनल रिवीजन) याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को निर्धारित की है। अब होली के बाद इस पर विस्तार से बहस होगी।

सूत्रों के अनुसार आकाश राय को अमन साहू का ‘राइट हैंड’ माना जाता था और वह लंबे समय तक उसके साथ आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा।

लातेहार जिले के चर्चित तेतरिया कोल माइंस प्रकरण में आकाश राय पर अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा समेत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फायरिंग करने और कथित तौर पर रंगदारी वसूलने का आरोप है। उस पर कोलियरी संचालन में बाधा डालने तथा जानलेवा हमले की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आकाश राय पिछले करीब चार वर्षों से न्यायिक हिरासत में है। उससे जुड़े मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।