झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और इंटरमीडिएट (कक्षा 11) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। काउंसिल के अनुसार, तीनों कक्षाओं की परीक्षाएं पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (MCQ) पैटर्न पर होंगी और उत्तर OMR शीट पर दर्ज किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए हर परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
कक्षा 8 की परीक्षा 24 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली (9:45 बजे से 1:00 बजे तक): हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषा में से किसी एक विषय की परीक्षा
दूसरी पाली (2:00 बजे से 5:15 बजे तक): गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। इसके अलावा, 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
एडमिट कार्ड 14 फरवरी से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
आंतरिक मूल्यांकन के अंक 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
कक्षा 9 की परीक्षा 28 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दो पालियों में होगी।
28 फरवरी:
पहली पाली – हिंदी A, हिंदी B और अंग्रेजी
दूसरी पाली – गणित और विज्ञान
2 मार्च:
पहली पाली – सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा
हर विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जबकि 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल द्वारा किया जाएगा।
एडमिट कार्ड 20 फरवरी से जारी किए जाएंगे।
आंतरिक मूल्यांकन अंक 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अपलोड होंगे।
इंटरमीडिएट (कक्षा 11) की परीक्षा 25 फरवरी से 27 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली: 10:45 बजे से 12:00 या 1:00 बजे तक
दूसरी पाली: 2:00 बजे से 3:15 या 5:15 बजे तक
परीक्षाएं कोर लैंग्वेज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी और वैकल्पिक विषयों में होंगी। अधिकांश विषयों में 40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि कुछ विषयों के प्रश्नपत्र 80 या 120 अंकों के भी होंगे।
कक्षा 11 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 2 मार्च 2026 तक अपलोड किए जाएंगे।
जैक ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।