23 मार्च को रांची में होमगार्ड जवानों का शक्ति प्रदर्शन, लोकभवन और CM आवास घेरने की तैयारी

23 मार्च को रांची में होमगार्ड जवानों का शक्ति प्रदर्शन, लोकभवन और CM आवास घेरने की तैयारी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 26, 2026, 2:11:00 PM

राजधानी रांची में 23 मार्च को होमगार्ड जवान बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस दिन लोकभवन के घेराव की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से होगी, जहां से विशाल रैली निकाली जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जुलूस मोरहाबादी मैदान से प्रस्थान कर लोकभवन होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री आवास के समक्ष भी प्रदर्शन किया जाएगा।

एसोसिएशन की ओर से राज्यभर के होमगार्ड जवानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके।

इस प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन के सतर्क रहने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के संकेत हैं।