बजट सत्र के बीच विधानसभा में सजी होली की महफिल, फूलों से सजा सदन परिसर

बजट सत्र के बीच विधानसभा में सजी होली की महफिल, फूलों से सजा सदन परिसर

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 27, 2026, 6:24:00 PM

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की शाम का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। कार्यवाही के बीच आयोजित होली मिलन समारोह ने सदन परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्रियों और विधायकों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली का आनंद लिया और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व जीवन में खुशियों के रंग घोलने का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि हर घर में सुख-समृद्धि और उल्लास बना रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जोर देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का त्योहार है। इसे पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और अपनापन मजबूत हो।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच इस आयोजन ने विधानसभा के वातावरण को हल्का और खुशनुमा बना दिया। फूलों की होली के जरिए जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की।