रांची में महावीर मंडल स्वागत समिति, हरमू रोड की बैठक 15 मार्च 2026 की शाम आयोजित की गई। यह बैठक पंडित विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन से जुड़े सदस्यों की मौजूदगी में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवगठित संरचना के तहत राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता दीपक प्रकाश को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं संरक्षक मंडल में विजय महतो, सुबोध वर्मा, विद्यानंद मिश्र, सुनील कुमार सिंह, अनिल माथुर, सत्येंद्र वर्मा, ओम प्रकाश, राजू वर्मा, राजीव चटर्जी, पप्पू वर्मा, हरीश तिवारी, अजय जायसवाल और संतोष वर्मा को शामिल किया गया है।
समिति के सलाहकार मंडल में राज किशोर राय, जोगेंद्र प्रजापति, संजय कुशवाहा, संजय गुप्ता और शंकर वर्मा को स्थान दिया गया है। इसके अलावा प्रेम वर्मा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंदन वर्मा (दीपक) को सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह (मंटू), मनीष वर्मा, रमन वर्मा, बंटी वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, आलोक अग्रवाल (दुल्लु) और आदित्य वर्मा (मुन्ना) को नियुक्त किया गया है। सचिव पद का दायित्व आशीष कुशवाहा को दिया गया है, जबकि सह सचिव के रूप में प्रणिक वर्मा (पिक्कू), नमिश वर्मा, यश कुमार गुप्ता (गोलू), गौरव अग्रवाल (लल्लू), आनंद वर्मा (मंटू) और अमन वर्मा (मिट्ठू) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में राज वर्मा (बब्बन) को चुना गया है। प्रचार मंत्री का दायित्व रौशन चौधरी को दिया गया है, जबकि संगठन महामंत्री के रूप में प्रतीक वर्मा (गुड्डू) कार्य करेंगे।
डिजिटल और मीडिया गतिविधियों को देखते हुए सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सौरभ कुमार वर्मा, प्रिंस राज वर्मा (बिल्लू) और रोहित सोनी (डब्लू) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में विक्की वर्मा और उदित वर्मा को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में कृत वर्मा, सोनू कुमार, बादल कुमार, अभिषेक सिंह, सन्नी साहू, जगदीश साव, प्रीतम साव, गुड्डू साहू, सन्नी कुमार वर्मा और बिट्टू कर्मकार को समिति में शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।