दावोस दौरे से झारखंड को मिलेगा आर्थिक संबल, रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार : आलोक दूबे

दावोस दौरे से झारखंड को मिलेगा आर्थिक संबल, रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार : आलोक दूबे

विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 में झारखंड की प्रभावशाली भागीदारी ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश जगत में एक मजबूत पहचान दिलाई है। दावोस में मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं की आकांक्षाओं, पूर्वजों की विरासत और बाबा दिशोम गुरुजी के विचारों से प्रेरित विकास संकल्प के साथ की गई पहलों ने देश-विदेश का ध्यान झारखंड की ओर खींचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दावोस दौरा झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य के साथ है। उन्होंने बताया कि यात्रा के पहले ही दिन वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई सकारात्मक चर्चाओं से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि राज्य निवेश के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड की प्रगति का सीधा लाभ यहां के नागरिकों तक पहुंचेगा और समृद्धि का रास्ता खुलेगा।

इस दौरान विश्व आर्थिक मंच की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया व्हाइट बैज सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। यह सम्मान राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान, स्थिर शासन व्यवस्था, निवेश-अनुकूल नीतियों और विकासोन्मुख सोच को रेखांकित करता है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह दौरा राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश, रोजगार के नए अवसर और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

आलोक दूबे ने कहा कि दावोस में झारखंड की सक्रिय उपस्थिति यह संदेश देती है कि राज्य अब केवल प्राकृतिक संसाधनों तक सीमित नहीं, बल्कि संभावनाओं और अवसरों का केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने अंत में सभी झारखंडवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM