मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बोहरा गांव पहुंचे, जहां विधायक प्रदीप यादव के पुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने शिरकत की।
समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को सुखमय और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव, उनके परिवारजन और रिश्तेदारों के साथ-साथ अन्य आमंत्रित अतिथि भी मौजूद रहे। समारोह का माहौल पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा, जहां राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।