राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले CM हेमंत, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले CM हेमंत, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 10, 2026, 6:26:00 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच शुक्रवार को रांची स्थित लोक भवन में एक औपचारिक बैठक हुई। यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत आयोजित की गई, लेकिन इसमें राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत बातचीत भी हुई।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के समकालीन मुद्दों और जनहित से जुड़े पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल को राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।