रांची : निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच की अनुमति दे दी है। अब इस फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक ओर बीजेपी सरकार को घेर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का कहना है कि सीबीआई जांच से ही सारा सच सामने आ जाएगा कि जमीन में कौन इन्वॉल्व है और कौन ड्रामेबाजी कर रहा है। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने जयपाल सिंह मुंडा चौक के नामकरण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट से पूरी प्रक्रिया करके चौक का नामकरण किया, लेकिन जब प्रतिमा लगाने की बात आई तो विरोध करने वाले यही लोग थे।
BJP लूटने वालों पर नहीं बोलेगी, सिर्फ बोल-बोल कर लोगों को बेवकूफ बना रही है - कांग्रेस नेता बंधु तिर्की
कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और झारखंड में जगलाल पाहन के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी लूटने वालों पर नहीं बोलेगी, सिर्फ बोल-बोल कर लोगों को बेवकूफ बना रही है। अब मुख्यमंत्री ने निशा भगत मामले की सीबीआई जांच दे दी है, इससे जमीन में कौन पैसा लगाता है, कौन इन्वॉल्व है, सब पता चल जाएगा। अब सीबीआई जांच से ही तय होगा कि निशा भगत मामले में असली सच क्या है और जमीन के खेल में कौन-कौन शामिल है।
रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट