झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे। वे यहां विधायक की पुत्री माही जायसवाल के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके वैवाहिक जीवन के सुखद और सफल होने की कामना की। कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की। यह कार्यक्रम पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।