नवीन केडिया से ACB की पूछताछ शुरू, शराब घोटाला मामले में हो सकते हैं बड़े खुलासे

नवीन केडिया से ACB की पूछताछ शुरू, शराब घोटाला मामले में हो सकते हैं बड़े खुलासे

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 12, 2026, 11:21:00 AM

झारखंड में कथित शराब घोटाले की जांच तेज होती जा रही है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को प्रमुख आरोपी नवीन केडिया से पूछताछ शुरू की। केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है और उसे इस घोटाले में अहम भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किए जाने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में एजेंसी ने अदालत से पूछताछ की अनुमति मांगी, जिसके बाद अनुमति मिलने पर अब उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी सामने आ सकती है। अधिकारियों का मानना है कि केडिया से मिली जानकारी से पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका को समझने में मदद मिल सकती है।

इससे पहले भी एसीबी इस मामले में कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। अब तक इस केस में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।