रांची स्थित कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार के साथ-साथ एक औपचारिक आमंत्रण के उद्देश्य से की गई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 फरवरी 2026 को असम के तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा स्थित बोरगोलाई फील्ड में प्रस्तावित “आदिवासी महासभा 2026” कार्यक्रम में भाग लेने का सादर निमंत्रण सौंपा। बैठक के दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा भी उपस्थित रहे। वहीं AASAA की केंद्रीय समिति की ओर से अध्यक्ष रेजन होरो, उपाध्यक्ष डेविड तिर्की, अमरजीत केरकेट्टा और अल्बर्ट ओरिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।