मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि इस वर्ष भी हर बार की तरह सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के पावन अवसर पर बोकारो जिले के टीटीपीएस ललपनिया स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ परिसर में “अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम आगामी 3, 4 और 5 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में संस्थान के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू के अलावा मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।