वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच-परामर्श के साथ ही दवाइयां भी मिली

पलामू। जिला आयुष समिति, पलामू की ओर से हैदरनगर प्रखंड में वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग इलाज कराने पहुंचे।

पलामू। जिला आयुष समिति, पलामू की ओर से हैदरनगर प्रखंड में वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक जांच एवं परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जियाउल हक और डॉ. विद्या कुमार सहित योग प्रशिक्षक एवं सहिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों सहित क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर चिकित्सकों ने बताया कि जिला आयुष समिति, पलामू की ओर से लगातार चार महीने तक जिले के सभी प्रखंड अस्पतालों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को उनके नजदीकी क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों की रुचि देखने को मिली।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट