बोनट पर बैठकर हथियार लहराने वाले वायरल रील पर सरकार सख्त, परिवहन मंत्री ने दिये तत्काल कार्रवाई के आदेश

बोनट पर बैठकर हथियार लहराने वाले वायरल रील पर सरकार सख्त, परिवहन मंत्री ने दिये तत्काल कार्रवाई के आदेश

सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की कोशिश अब युवाओं को भारी पड़ती नजर आ रही है। झारखंड के पलामू जिले से जुड़े एक वायरल वीडियो ने राज्य सरकार का ध्यान खींच लिया है, जिसमें एक युवक और युवती कार के बोनट पर बैठकर हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कड़ा रुख अपनाया है।

मंत्री दीपक बिरुआ ने पलामू के उपायुक्त को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मामले में बिना देरी के कार्रवाई की जाए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए। उन्होंने युवाओं के इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर नई पीढ़ी को हो क्या गया है, न कानून का भय है और न ही सामाजिक जिम्मेदारी का बोध। मंत्री ने खास तौर पर युवती को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसे अपने संस्कारों और आचरण पर भी विचार करना चाहिए।

पूरा मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि खुलेआम हथियार दिखाकर और वाहन के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाना कानून का मजाक उड़ाने जैसा है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि संबंधित वाहन पलामू जिले का है और ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यही पोस्ट परिवहन मंत्री की नजर में आई, जिसके बाद प्रशासन को तुरंत हरकत में आने का निर्देश दिया गया।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM