बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
2 नवंबर 2026, 4:32 PM
छतरपुर (पलामू) : छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था देने जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
आपको बता दें कि सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट