डैम में कूदकर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हडियाही डैम में बुधवार की दोपहर कूदकर एक 15 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हडियाही डैम में बुधवार की दोपहर कूदकर एक 15 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौडीहा बाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से डैम से युवती का शव बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट