सारंडा में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF जवान घायल

सारंडा में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF जवान घायल

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 06, 2026, 11:04:00 AM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया।

घटना के बाद घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। रांची स्थित राज अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इधर, जवान के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने अस्पताल में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किया गया है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को इस इलाके में कई महत्वपूर्ण सफलताएं भी मिली हैं, जिससे नक्सली संगठन दबाव में हैं।

इसके बावजूद नक्सली रणनीति के तहत जंगलों में जगह-जगह विस्फोटक सामग्री छिपाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार सतर्कता और सघन तलाशी के बावजूद इस तरह की घटनाएं चुनौती बनी हुई हैं, जिससे अभियान में लगे जवानों के सामने जोखिम और बढ़ गया है।