त्योहारों से पहले पुलिस सख्त, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया।

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

पुलिस ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, एनएच और थाना क्षेत्रों में नाका लगाकर दोपहिया, चारपहिया सहित सभी वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और नशे में वाहन चलाने वालों की विशेष जांच की गई। साथ ही आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की गई और जुर्माना भी वसूला गया।इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा / नाला तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस निरीक्षकों द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जामताड़ा पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाता रहेगा।पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।

  जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट