प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली' आह्वान पर शनिवार को जामताड़ा में महिला मोर्चा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल, कम मसाला और बिना तेल से बने स्वस्थ व्यंजन बनाकर संदेश दिया।
कार्यक्रम में पोहा, इडली, चीला, ढोकला, काला चना की सब्जी, आलू का भर्ता, लिट्टी, सलाद और झालमुड़ी जैसे व्यंजन तैयार किए गए। सभी व्यंजन बिना तेल या बेहद कम तेल में बनाए गए।इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में यह अभियान चल रहा है।
इसी कड़ी में आज जामताड़ा की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कम तेल का इस्तेमाल करके हम अपने परिवार को बीमारियों से बचा सकते हैं।इस दौरान उपस्थित सभी ने कम तेल का उपयोग करने और स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट