नवनिर्वाचित चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नवनिर्वाचित चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 28, 2026, 2:45:00 PM

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज चक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार के तहत हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सन्नी उरांव को उनकी जीत पर बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।