दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग

सिटी दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क थी। मेले में अड्डेबाजी करने और खुलेआम शराब का सेवन कर उपद्रव करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर थी।

बोकारो : सिटी दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क थी। मेले में अड्डेबाजी करने और खुलेआम शराब का सेवन कर उपद्रव करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर थी। इसी क्रम में सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सेक्टर-4 थाना और सिटी थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। 

विभिन्न स्थानों पर अड्डेबाजी करते और खुलेआम शराब का सेवन करते दर्जनों लोगों को पकड़ा गया

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अड्डेबाजी करते और खुलेआम शराब का सेवन करते दर्जनों लोगों को पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट