धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 25, 2026, 10:00:00 PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के बोकारो में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा।

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने इसे राहुल गांधी और छात्रों की जीत बताया। सिटी के सेक्टर चार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुलाल लगाकर और नारेबाजी कर के जश्न मनाया गया। 

इस दौरान नेताओं ने कहा कि यह राहुल गांधी की और देश के छात्र, नौजवानों की जीत है। जो मोदी सरकार कभी इस्तीफा की बात को न करते हुए झुकने से इनकार कर रही थी। आज देश के छात्रों के आगे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देकर झुकने का काम की है। हालांकि बीजेपी का इतिहास हमेशा झुकने का रहा है। इन नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन इसका उदाहरण है। अब देश के प्रधानमंत्री झोला उठाकर अगर भागेंगे भी तो उनके झोले को भी कांग्रेस पार्टी चेक करने का काम करेगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट