बिजली के पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीजीएच के सामने स्थित एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बीएसएल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि समय रहते आग बुझा दी गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन जिस बिजली के पोल में आग लगी थी, वहां बड़ी संख्या में केबल, जियो फाइबर, एयरटेल और अन्य कंपनियों के तार भी लगे हुए थे। ऐसे में आग इन तारों के सहारे आसपास के दूसरे हिस्सों तक फैल सकती थी और स्थिति गंभीर हो सकती थी।

सुरक्षा को देखते हुए आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, ताकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी तरह की बड़ी घटना की सूचना नहीं है। हालांकि, एक ही पोल पर बड़ी संख्या में केबल और संचार कंपनियों के तारों का जमावड़ा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े करता है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट