स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों को आज परेशानी का सामना करना पड़ा है। SBI की यूपीआइ और आइएमपीएस सेवा शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण रुक-रुककर प्रभावित रही। शनिवार दोपहर बाद भी कई ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हुई। ऑनलाइन भुगतान और तत्काल धन ट्रांसफर पर असर पड़ा है। बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए तकनीकी समस्या की जानकारी दी। बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक तौर पर UPI Lite और ATM इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
शुरुआती अनुमान के बावजूद दोपहर बाद तक पूरी तरह सेवा सामान्य नहीं हुई। तकनीकी खराबी की वजह से बड़ी संख्या में ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने और तत्काल रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। SBI की तकनीकी टीम समस्या दूर करने में जुटी है। बैंक ने ग्राहकों से धैर्य रखने और हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। बैंक ने शुरुआत में शनिवार सुबह 11 बजे तक सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, दोपहर बाद भी कई ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऐसे में रोजमर्रा की खरीदारी, बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग या छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए SBI अकाउंट से UPI का इस्तेमाल करने वालों को परेशानी हुई। एसबीआइ के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण यूपीआई और आईएमपीएस सेवाएं बीच-बीच में प्रभावित हो रही हैं। सेवा प्रभावित होने के बीच एसबीआइ ने ग्राहकों को वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बैंक ने यूपीआई लाइट और एटीएम सेवा का उपयोग करने को कहा है।
SBI की UPI सर्विस ठप होने के बाद इमरजेंसी आ गई है तो आपके लिए UPI Lite विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इससे रुकावट के दौरान SBI ग्राहक कम अमाउंट के ट्रांजैक्शन UPI लाइट से बिना PIN डाले कर सकते हैं। SBI UPI Lite की ट्राजैक्शन लिमिट 1000 रुपये तक है। इसमें बैलेंस 5000 रुपये तक रख सकते हैं।
इससे पहले बैंक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक निर्धारित रखरखाव यानी Scheduled Maintenance के कारण SBI की UPI सेवाएं कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में इस अवधि के दौरान SBI अकाउंट से UPI पेमेंट करने में परेशानी आ सकती है। बैंक ने जानकारी दी थी कि 4 सितंबर को रात 12.30 बजे से 1.15 बजे तक यानि कुल 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से UPI सर्विस ठप रहेगी। बैंक ने बताया है कि सर्विस में रुकावट तय रखरखाव कार्य का हिस्सा है और ग्रहाकों को डिजिटल लेनदेन की योजना बनाते समय UPI सर्विस का ध्यान रखे।
SBI की UPI-IMPS सेवा में गड़बड़ी
➡️ SBI की UPI और IMPS सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित।
➡️ शनिवार दोपहर बाद भी कई ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी।
➡️ ऑनलाइन भुगतान और तत्काल धन ट्रांसफर पर पड़ा असर।
➡️ बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए तकनीकी समस्या की जानकारी दी।
➡️ शुरुआती अनुमान के बावजूद दोपहर बाद तक पूरी तरह सामान्य नहीं हुई सेवा।
➡️ ग्राहकों को वैकल्पिक तौर पर UPI Lite और ATM इस्तेमाल करने की सलाह।
➡️ SBI की तकनीकी टीम समस्या दूर करने में जुटी।
➡️ बैंक ने ग्राहकों से धैर्य रखने और हुई असुविधा के लिए जताया खेद।