महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद

बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महाराजगंज में करीब 50 लाख रुपए की चर्चित मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

सिवान : बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महाराजगंज में करीब 50 लाख रुपए की चर्चित मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सैमसंग मोबाइल शोरूम में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस अब चोरी की पूरी साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

महाराजगंज में सैमसंग मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

महाराजगंज में सैमसंग मोबाइल शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने आधी रात को शोरूम का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन और एसेसरीज चोरी होने की बात सामने आई थी। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज DSP के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज डीएसपी अमन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र सिंह और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया था। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुरुवार को संध्या गश्ती के क्रम में करीब चार बजे पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई को महाराजगंज पुलिस और DIU की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  कौशल साह, पिता मैनुदीन साह, निवासी नवलपुर, नगर थाना सीवान, अफजल अली उर्फ सैयद अली, पिता मोबिन अली, निवासी हरियास, थाना हुसैनगंज, जिला सीवान, निजाश साई, पिता मोहम्मद जाकिर साई, निवासी बालाहाता, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से लाखों रुपए मूल्य के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को महाराजगंज पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

3 आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के मोबाइल की बरामदगी को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है

इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के मोबाइल की बरामदगी को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है। हालांकि, करीब 50 लाख रुपए की चोरी की घटना के मुकाबले अब तक बरामद सामान का मूल्य काफी कम है। ऐसे में पुलिस के सामने चोरी गए शेष मोबाइल और एसेसरीज की बरामदगी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गए शेष सामान की बरामदगी की उम्मीद जताई है

चोरीकांड में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है

फिलहाल, महाराजगंज के चर्चित सैमसंग शोरूम चोरीकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच में इस चोरीकांड से जुड़े और कौन-कौन से राज सामने आते हैं और चोरी गए बाकी सामान की बरामदगी कब तक हो पाती है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट