सिवान : सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकाम छोटपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
डंपर का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है
हालांकि, डंपर का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके पुत्र के रूप में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला
सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार युवक मुख्तार मंसूरी घर लौट रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप की है। मृत युवक की पहचान दरौंदा के रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी के रूप में हुई है।
युवक साइकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था
बताया जा रहा है कि युवक साइकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने अनियंत्रित हो कर उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दरौंदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट