हॉस्पिटल के गेट पर रेंग गया सिस्टम! जानें ऐसा क्या हो गया?

दिव्यांगों के लिए सरकार लाख वादे कर लें लेकिन सासाराम की घटना ने सिस्टम को हिला दिया। यहां एक दिव्यांग महिला रेंगते हुए अस्पताल पहुंची।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 17, 2026, 6:24:00 PM

दिव्यांगों के लिए सरकार लाख वादे कर लें लेकिन सासाराम की घटना ने सिस्टम को हिला दिया। यहां एक दिव्यांग महिला रेंगते हुए अस्पताल पहुंची। इस घटना को देखकर ऐसा लगा जैसे हॉस्पिटल के गेट पर सिस्टम रेंग गया। खबर सासाराम से है, जहां दिव्यांगों के लिए सरकार के द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन अभी भी कई दिव्यांग सरकार से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। 

सरकार ने दिव्यांगजनों के हित के लिए अलग से कई कोषांग बनाए हैं। इसके बावजूद कई दिव्यांग को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम बात कर रहे हैं सासाराम की खरारी की रहने वाली दिव्यांग भारती कुमारी की जो लगभग 30 साल से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण इसकी शादी भी नहीं हो पाई है। इसकी देख रेख इनके भाई करते हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से मौसमी बीमारी से बीमार थी। जिस कारण आज गांव से किसी प्रकार ऑटो से चलकर सासाराम सदर अस्पताल पहुंची। लेकिन अस्पताल के परिसर में उसे रेंगते देख काफी बुरा लगा। 

दोनों पैर से दिव्यांग भारती कुमारी इस डॉक्टर से उसे डॉक्टर के पास तो कभी इस जांच घर से उसे जांच घर तक रेंग रेंग कर चलती रही। पूछने पर बताया कि वह पिछले 30 साल से दिव्यांगता की शिकार हैं। सरकारी सुविधाओं के नाम पर पिछले कुछ दिनों से उन्हें 1100 प्रति माह दिव्यांग पेंशन मिल रहा है। इसके अलावा ट्राई साइकिल या फिर आवास की कोई सुविधा फिलहाल नहीं मिली है। ऐसे में कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। 

बुधवार को जब वह सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची तो उसे इस भीषण उमस भरी गर्मी में काफी परेशान देखा गया। वह किसी तरह घसीट घसीट कर सड़क पर चलती हुई डॉक्टर के पास पहुंची। किसी तरह बहुत मुश्किल से पुर्जा कटा कर डॉक्टर से इलाज कराया और बाद में फिर ऑटो रिक्शा पकड़ने के लिए रेंगती हुई अस्पताल से बाहर निकल गई। 

पूछने पर बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि दिव्यांग जनों के लिए जो कोषांग बनाया गया है। उसके सहायक निदेशक आफताब करीम ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन करने पर उसे सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। 

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट