समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ताश खेलने के दौरान व्यवसायी को मार दी गोली

समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक गिट्टी व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 22, 2026, 8:47:00 PM

समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक गिट्टी व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है। घायल व्यवसायी की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में सदर एएसपी संजय कुमार पांडे का बताया है कि शाम में पुलिस को सूचना मिली कि करपुरीग्राम में गिट्टी मंडी के पास तीन चार व्यक्ति बैठकर ताश खेल रहे थे। सोनू सिंह भी ताश खेल रहे थे। इस दौरान अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गया। इस दौरान वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

साथ में ताश खेल रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। उन लोगों ने उसकी पहचान कर ली है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची है, जहां से एक खोखा बरामद किया गया है  हालांकि घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है ।

रिपोर्टर संतोष कुमार ठाकुर समस्तीपुर