सहरसा: रेलवे सुरक्षा बल सहरसा ने वैशाली एक्सप्रेस के एमटी रैक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वहीं एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। शराब की कुल कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी गई है। जानकारी अनुसार सहरसा रेलवे सुरक्षा बल को अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर से गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15566 के एम्प्टी रेक में कुछ विदेशी शराब है, जिसे शराब तस्कर मौका पा कर वहां से निकल कर ले जा सकता है।
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव साथ में सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह व सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार काजी गोपनीय तरीके से निगरानी करते हुए गेट संख्या 30 के पास पहुंचे तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में उक्त गेट पर दिखा जिसे रुकने के लिए कहां गया पुलिस को आते देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। जिसमें से एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फायदा उठा कर पकड़ से दूर निकल गया।जिसके बाद उक्त व्यक्ति भी भागने का भरपूर प्रयास किया। जिसे मौके पर उपस्थित गेटमेंन व अन्य सभी के मदद से समुचित बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया।
तलाशी के बाद उसके कमर से 2 विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया। पूछने पर उसने अपना नाम कोशिश कुमार ,उम्र-25 वर्ष ,पिता बेचन ठाकुर ,-इन्द्रवा वार्ड-06 ,थाना-सौर बाजार ,सहरसा का निवासी बाताया। उसने बताया कि वह बतौर पलंबर , कारपेंटर और ट्रिमिंग कार्य के लिए प्राइवेट कम्पनी के अधीन सहरसा में रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग के देख रेख में वाशिंग पिट सहरसा में कार्य करता है।
कुछ लोग गाड़ी संख्या 15565/66 के खाली एमटी कोच के एसी बोगी में शाराब रखा है।उसी में 2 बोतल मैने उठा लिया है।शराब का सेवन और बिक्री पर बिहार राज्य में पूर्ण प्रतिबंधित है। जिसके कारण सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर आरोपी के पास से दो बोतल विदेशी शराब जप्त किया। जिसके बाद तलाशी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि जमा तलाशी में आरोपी के पास से पहने हुए कपडे के अलावा कुछ नहीं पाया गया।
जिसके बाद मौके से ही थानाध्यक्ष मध्- निषेध थाना सहरसा को दी गई पुराना वाशिंग पिट के लाइन संख्या -01 में खड़ी गाड़ी संख्या 15565/66 के खाली एमटी कोच के एसी बोगी को चेक करने पर कोच संख्या ए-1, बी-3, बी-5 के छत के सीलिंग से विदेशी शाराब के विभिन्न ब्रांडो की कुल 261 विदेशी शराब, जिसका मात्रा 750 मिली है बारामद हुआ। इस प्रकार कुल मात्रा -197.25 लीटर जिसकी कीमत 2,53,250/-आंकी गई है। इसके बाद सभी विदेशी शराब को जब्त किया गया और उत्पाद निरक्षक सहरसा संजीत कुमार एवं स्टाफ द्वारा मौके की समस्त प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट