30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र पांच दिनों का होगा और चार दिसंबर तक चलेगा।

पटना : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र पांच दिनों का होगा और चार दिसंबर तक चलेगा। बिहार विधानसभा का सत्र 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन अगर कोई नए सदस्यों होंगे, तो उनका शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक व्यय विवरणी सदन पटल पर रखा जाएगा। कार्यवाही के अंत में शोक प्रस्ताव अगर होगा, तो उसे प्रस्तुत किया जाएगा। 

सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन यानी दिनांक एक एवं दो दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। तीन दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दूसरे अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान और विनियोग विधेयक लिए जाएंगे। चार दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य या गैर-सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। बिहार विधानसभा के कार्यक्रम की जानकारी सभा के निदेशक के स्तर से पत्र जारी कर दी गई है।