मुख्यमंत्री ने स्व. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना : महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व विधायक सतीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।