खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद से जुड़े चर्चित मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। हाल ही में नेपाल में उनके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिछले दिनों हुई सुनवाई में पटना सिविल कोर्ट ने रौशन सर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आज उन्हें जमानत मिल गई।
2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में रौशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्य आरोपित किए गए थे। पुलिस ने 3 जून को रोशन आंनद को जेल भेज दिया था। रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है।
उधर रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी। आज सहरसा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज कोर्ट में रोशन आंनद की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जमानत मिल गई। आज प्रिंस यादव के शव का अंतिम संस्कार होगा। रोशन आनंद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। बताया जाता है कि प्रिंस के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद की गई थी। सोमवार को सहरसा में प्रिंस यादव की अंत्येष्टि होगी। कहा जा रहा है कि उसमें रौशन आनंद भी शामिल होंगे।
परिजनों और समर्थकों ने प्रिंस यादव की मौत की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बता दें कि 12 जून को रोशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। खान सर के वकील मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट में अनुपस्थित होने की अनुमति मांग की थी। इसकी वजह से कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी। रौशन आनंद की जमानत याचिका पर एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी।