Photos: भयंकर बाढ़ के बीच युवा IAS खूब चर्चा में, जानिए कौन हैं जाबांज लेडी अफसर कशिश बख्शी

पटना में गंगा का पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पटना सिटी की एसडीओ और युवा आईएएस अधिकारी कशिश बख्शी राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं। यही कारण है कि हर तरफ लेडी अफसर कशिश बख्शी की चर्चा हो रही है।

बिहार में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गंगा के उफान से पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं। पटना में गंगा का पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पटना सिटी की एसडीओ और युवा आईएएस अधिकारी कशिश बख्शी राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं। युवा अधिकारी कशिश  कंगन घाट से भद्र घाट मोर्चा संभाले हुए हैं। यही कारण है कि हर तरफ लेडी अफसर कशिश बख्शी की चर्चा हो रही है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद भी कंगन घाट पहुंचे। घाटों पर पानी का जलस्तर देखने पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना सिटी की एसडीओ कशिश बख्शी ने पीड़ितों से बात की। इस दौरान प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता की जानकारी ली। रविशंकर प्रसाद के इस दौरे में एसडीओ कशिश बख्शी भी मुस्तैद नजर आईं।

एसडीओ कशिश बख्शी 2024 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। कशिश बख्शी 2023 के UPSC एग्जाम में 54वीं रैंक लाई थीं। वह मूल रूप से हरियाणा के अंबाला की रहने वाली हैं। पढ़ाई में भी कशिश का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 10वीं में 10 सीजीपीए हासिल किया था।12वीं में उन्हें 95 फीसदी अंक मिले थे।  उनके पिता जहां सेना में थे तो वहीं दूसरी तरफ मां मीनाक्षी का जुड़ा कानून और न्यायपालिका से था। कशिश ने सिविल सेवा को चुना।

  

कशिश को बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा थी। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाया। लगातार मेहनत के बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की। IAS बनने के बाद उन्हें ओडिशा कैडर मिला लेकिन शादी के बाद उन्हें ओडिशा से बिहार कैडर में ट्रांसफर मिला। वह अब पटना सिटी की एसडीओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

कशिश बख्शी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर से आने वाले आईएएस विरुपाक्ष विक्रम सिंह से शादी की है। विरुपाक्ष ने 2023 की यूपीएसपी परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल की थी। विरुपाक्ष के पिता सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर रह चुके हैं।